मंडी से पियानो राउंड के लिए दस प्रतिभागी चयनित

मंडी। सिडार प्रोडेक्शन की ओर से शुरू की गई संगम सुर संगीत प्रतियोगिता के तहत मंडी में दो दिवसीय ऑडिशन में 54 प्रतिभागियों ने भाग लिया। बेहतर सुर वाले 10 प्रतिभागियों का पियानो राउंड के लिए चयन किया गया। अगला ऑडिशन 10 और 11 अक्तूबर को कुल्लू के सूत्रधार कला संगम में होगा।
संगम सुर संगीत के इवेंट डायरेक्टर अजय कुमार गर्ग ने बताया कि युवा फनकारों की प्रतिभा को उबारने और उन्हें मंच प्रदान करने के उद्देश्य से यह प्रतियोगिता शुरू की गई। एक अक्तूबर से चंबा से ऑडिशन शुरू किया। इसके बाद धर्मशाला में ऑडिशन लिया गया। मंडी में दो दिवसीय ऑडिशन में 54 प्रतिभागियों ने अपनी आवाज का जादू बिखेरा, जिसमें 10 प्रतिभागियों का चयन पियानो राउंड के लिए किया गया। विभिन्न जिलों में हुए ऑडिशन से चयनित प्रतिभागियों का पियानो राउंड शिमला में होगा। नौ नवंबर को फाइनल राउंड में विजेता का चयन होगा। हिमाचल का नंबर-वन समाचार पत्र अमर उजाला इस प्रतियोगिता में मीडिया पार्टनर की भूमिका निभा रहा है। प्रतियोगिता के प्रथम विजेता को एक लाख नकद पुरस्कार दिया जाएगा। दूसरे स्थान पर रहने वाले प्रतिभागी को पचास हजार और तीसरे स्थान पर 20 हजार का नकद पुरस्कार सिडार प्रोडेक्शन की ओर से दिया जाएगा। इसके अलावा हिंदी एलबम में काम करने का अवसर भी मिलेगा।

Related posts