पपरोला से जोगिंद्रनगर का रेल किराया डबल

पपरोला (कांगड़ा)। रेलवे द्वारा यात्रा भाड़े में की गई 2 फीसदी बढ़ोतरी का कांगड़ा घाटी रेलमार्ग पर पर भी असर पड़ा है। दूरी के हिसाब से रेलमार्ग के कुछ ही स्टेशनों का रेल भाड़ा बढ़ा है। रेलवे विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बैजनाथ-पपरोला से पठानकोट तक के किराये में कोई बदलाव नहीं आया है और यह 30 रुपए ही रहेगा। वहीं पपरोला से जोगिंद्रनगर तक रेल किराया दोगुना हो गया है।
जोगिंद्रनगर तक पहले 5 रुपये किराया था, जो अब 10 रुपए हो गया है। हालांकि ऐहजू तक किराया 5 रुपये ही रहेगा। इसके अलावा कांगड़ा मंदिर तक किराया 10 रुपये ही रहेगा। लेकिन कांगड़ा स्टेशन तक किराया अब 15 रुपये हो गया है। स्टेशन अधीक्षक गौतम चंद ने पुष्टि करते हुए बताया कि कांगड़ा घाटी रेलमार्ग पर कुछ ही स्टेशनों का रेल भाड़ा बढ़ा है।

इन स्टेशनों का बढ़ा किराया…
स्टेशन का नाम किराया (रुपए में)
पहले अब
जोगिंद्रनगर 5 10
सुलह 5 10
चामुंडा मार्ग 5 10
कांगड़ा 10 15
नगरोटा सूरियां 15 20

Related posts