
अबुजा: नाइजीरिया में रविवार को हुए आतंकवादी हमले में बोको हरम के 15 आतंकवादी और पांच नागरिक मारे गए। आतंकवादियों ने नाइजीरिया के उत्तर पूर्वी मैदुइन बोर्नो प्रांत के एक कस्बे में हमला किया। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने सेना के एक अधिकारी के हवाले से यह जानकारी दी है कि प्रांत की राजधानी से 87 किलोमीटर दूर दांबोआ शहर में स्थानीय समय के अनुसार करीब 4:30 बजे सुबह में हमला हुआ।
नाइजीरियाई सेना की 7वीं डिवीजन के प्रवक्ता अलियू दानजा ने कहा है कि वह शहर की एक मस्जिद में सुबह 4:30 बजे घुस गए और सुबह की नमाज अदा करने आए पांच लोगों को मार दिया। अभी उनकी ताकत का अंदाजा पता नहीं चला है। आतंकवादियों ने वहां प्रमुख का महल और घर के अलावा इलाके की कुछ दुकानों को जला दिया। सेना ने आतंकवादियों को घेर लिया और मुठभेड़ में 15 आतंकवादी मारे गिराए और बाकी भाग निकले।
