दिल्ली विधानसभा चुनाव : भाजपा ने शुरू की वेबसाइट

दिल्ली विधानसभा चुनाव : भाजपा ने शुरू की वेबसाइट

नई दिल्ली: जनता तक पहुंच बनाने के क्रम में भाजपा के ‘संवाद’ प्रकोष्ठ ने आज अपनी वेबसाइट शुरू की जिस पर पार्टी के नेताओं और दिल्ली विधानसभा के आगामी चुनावों मेें पार्टी के उम्मीदवारों के बारे में जानकारी होगी। दिल्ली भाजपा के कार्यालय में संवाद प्रकोष्ठ की बैठक हुई जहां सोशल मीडिया के जानकार युवाओं ने जनता तक पहुंच बनाने में भाजपा की मदद करने की शपथ ली।

भाजपा महासचिव (संगठन) विजय शर्मा ने समवाद सेल वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट बीजेपीसमवादसेलडेल्ही डॉट ओआरजी का उद्घाटन किया। इस अवसर पर शर्मा के साथ ही दिल्ली भाजपा महासचिव शिखा राय और सचिव एसके शर्मा ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों से चर्चा की और उन्हें भाजपा के दिल्ली मिशन 2013 को निष्पादित करने के गुर सिखाए।

Related posts