
बीजिंग: चीन के समुद्री मामलों के अधिकारियों ने शनिवार को ‘फितोव’ नामक तूफान के चलते हाई अलर्ट जारी कर दिया है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने नेशनल मरीन एंवायरमेंट फोरकास्टिंग सेंटर के हवाले से बताया कि फितोव के शनिवार को पूर्वी चीन सागर को प्रभावित करने की आशंका है। यह इस वर्ष का 23वां तूफान है। चीन में ऊंची लहरों को देखते हुए केंद्र ने एक उच्चस्तरीय अलर्ट जारी कर दिया है।
दियाओयू द्वीप के आसपास के इलाकों में शनिवार और रविवार के दौरान तूफान से कम से कम 12 मीटर ऊंची लहरों के उठने की आशंका है। केंद्र के अनुसार, पूर्वी चीन सागर के उत्तर और संकरे ताइवान में लहरों के पांच मीटर तक बढऩे की आशंका है। वहीं, झेजियांग और ग्वांगदोंग के तटीय प्रांतों में शनिवार रात और रविवार अपराह्न जलस्तर बढऩे की आशंका के चलते भी चेतावनी जारी की गई है।
केंद्र ने जहाजों से सतर्क रहने का आग्रह किया है। तटीय अधिकारियों को ऐहतियाती कदम उठाने, गश्ती दलों और मत्स्य सुविधाएं बाहर ले जाने की सलाह दी गई है। चीन के पास मौसमी चेतावनी की गंभीरता को जाहिर करने के लिए नारंगी, पीला, नीला और सबसे गंभीर लाल रंग है
