कांग्रेस के भ्रष्टाचार का पर्दाफाश करें: अमित शाह

कांग्रेस के भ्रष्टाचार का पर्दाफाश करें: अमित शाह

बरेली: भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के राष्ट्रीय महासचिव अमित शाह ने पार्टी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया है कि वे एकजुट होकर केन्द्र की कांग्रेसनीत संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार के शासनकाल में हुए भ्रष्टाचार का पर्दाफाश करें। भाजपा के उत्तर प्रदेश मामलों के प्रभारी शाह ने यहां बृज प्रांत के पदाधिकारियों की बैठक में आपसी मतभेदों को भुलाकर कार्यकर्ताओं को आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों में प्राणपण से जुटने की हिदायत दी। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में भ्रष्टाचार के खिलाफ लडाई मुख्य मुद्दा होगी।

देश का आम आदमी विशेषकर युवा वर्ग काफी असंतुष्ट है और वह विकल्प के रूप में भाजपा की तरफ देख रहा है। उन्होंने उत्तर प्रदेश में सत्तारू ढ समाजवादी पार्टी (सपा) और राज्य विधानसभा में मुख्य विपक्षी पार्टी बहुजन समाज पार्टी (बसपा) पर भी तीखे प्रहार करते हुए उसको कांग्रेस की लूटखसोट का साथी करार दिया।

Related posts