राहुल को पीएम बनाने के लिए चढ़ाई आंध्र की बलि: जगन

राहुल को पीएम बनाने के लिए चढ़ाई आंध्र की बलि: जगन

हैदराबाद: केंद्र सरकार के तेलंगाना राज्य बनाने के फैसले के खिलाफ समैक्यांध्र में दूसरे दिन भी विरोध प्रदर्शन जारी रहे। वाईएसआर कांग्रेस के अध्यक्ष जगनमोहन रेड्डी ने काग्रेंस सोनिया गांधी आरोप लगाया कि वह अपने पुत्र राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए आंध्र प्रदेश की बलि चढ़ा रही हैं। उधर तेलंगाना के गठन के मुद्दे पर दिल्ली से हैदराबाद तक गहमागहमी रही। इस्तीफे दे चुके केंद्रीय मंत्री एम एम पल्लम राजू ने इस मुददे पर सोनिया गांधी से मुलाकात की।

उन्होंने एक निजी टी वी चैनल से कहा कि नए राज्य के गठन के लिए आंध्र विधानसभा का संकल्प पारित नहीं कराया गया है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी से परिवर्तन करने की अपील करते हुए कहा कि नयी पीढी शांति और विकास चाहती है। जगन रेड्डी ने भाजपा को मुसलमानों तक पहुंचने और धर्मनिरपेक्ष बनने की सलाह भी दी। उन्होंने कहा मैं चाहता हूं कि प्रत्येक पार्टी धर्मनिरपेक्ष बने। भाजपा में परिवर्तन हो। मोदी भाजपा को परिवर्तित कर दे।

Related posts