तीसरे मोर्चे में सबसे बड़ी ताकत बनकर उभरेगी सपा: मुलायम

तीसरे मोर्चे में सबसे बड़ी ताकत बनकर उभरेगी सपा: मुलायम

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने कहा लोकसभा चुनाव के बाद तीसरे मोर्चे के सहयोग के बिना केंद्र में सरकार नहीं बनेगी। उन्होंने यह भी कहा कि तीसरे मोर्चे में भी सपा सबसे बड़ी ताकत बनकर उभरेगी। मुलायम सिंह ने लॉयन सफारी पार्क के उद्घाटन के दौरान मौजूद लोगों को सम्बोधित करते हुए ये बातें कही। उन्होंने कहा कि हवा का रुख चाहे जैसा भी हो सपा अपने को आगे बढ़ाने में हमेशा ही कामयाब साबित होगी। उन्होंने कहा, ‘‘लोकसभा चुनाव बाद तीसरे मोर्चे के बिना सरकार की कल्पना नहीं की जाएगी। प्रकाश करात ने 30 अक्टूबर को दिल्ली के ताल कटोरा मैदान में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बुलाया है।’’

मुलायम ने कहा, ‘‘मैं इस कार्यक्रम में जरूर जाऊंगा। मुझे सिर्फ भाजपा से नफ रत है। बाकी कोई भी उस कार्यक्रम में हो मुझे कोई फ र्क नहीं पड़ता।’’ मुलायम ने हालांकि साफ तौर पर कहा कि सांप्रदायिक शक्तियों पर किसी तरह की नरमी नहीं बरती जाएगी। लॉयन सफ ारी पार्क की प्रशंसा करते हुए मुलायम ने कहा कि लोग अब तक चिडिय़ाघरों में ही शेर देखते थे लेकिन अब इस पार्क के बन जाने के बाद लोग खुलेआम बब्बर शेरों को घूमते हुए देख सकेंगे।

इस मौके पर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने वन विभाग एवं पर्यावरण विभाग की जमकर प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि पर्यावरण और वन विभाग को और बेहतर बनाने के प्रयास किए जाएंगे और इस दिशा में धन की कमी कभी आड़े नहीं आने दी जाएगी। इससे पूर्व अखिलेश यादव ने अपने पिता के ड्रीम प्रोजेक्ट लॉयन सफारी पार्क का शनिवार को उद्घाटन किया। तेज हवाओं की वजह से हालांकि द्वीप प्रज्ज्वलन का काम नहीं हो पाया। इस मौके पर बड़ी संख्या में अल्पसंख्यक समुदाय के लोग भी मौजूद थे, जिन्होंने मुख्यमंत्री को गुलाब का फूल भी भेंट किया।

मुख्यमंत्री ने फि शर जोन में लगाए जा रहे डेढ़ लाख पौधों की कतार का अंतिम पौधा भी अपने हाथों से लगाया। इसके बाद उन्होंने लायन सफारी पार्क का उद्घाटन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने पार्क में बनाए गए बफ र जोन, सफारी जोन, पिकनिक स्पॉट के अलावा ब्रीडिंग सेंटर, डेन, निर्माणाधीन वन्यजीव चिकित्सालय सहित अन्य स्थानों का दौरा कर चल रहे कार्यों का निरीक्षण भी किया।

राज्य के इटावा में लॉयन सफारी पार्क का काम बसपा सरकार के समय काफी धीमा हो गया था, लेकिन उप्र में जैसे ही सपा की सरकार बनी इस परियोजना को पूरा करने में काफी तेजी लाई गई। उल्लेखनीय है कि लॉयन सफारी पार्क में वर्ष 2014 में दो जोड़े एशियाई बब्बर शेर लाए जाएंगे। इन शेरों को गुजरात से मंगाया जाएगा। परियोजना के पहले चरण के तहत फि लहाल इसमें कानपुर और लखनऊ चिडिय़ाघर के एक-एक शेरों को छोड़ा जाएगा।

Related posts