
इटावा। वैदपुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत इटावा सैफई मार्ग पर सोनई पुल के पास बाइक से जा रहे सीआरपीएफ जवान को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। इससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
ग्राम नगला धरम थाना करहल मैनपुरी निवासी अजयकुमार(28) पुत्र श्रीलाल सीआरपीएफ जम्मू में तैनात है। वह छुट्टी पर अपने घर आया था। बाइक द्वारा वह किसी काम से इटावा आया था। जब वह गांव वापस जा रहा था तभी किसी वाहन ने टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
