
सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। इंटर कालेज सलौंज के प्रांतीयकरण नहीं होने से नाराज क्षेत्र के लोगों ने चौथे दिन भी तहसील परिसर में धरना दिया।
इस मौके पर हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि आठ अप्रैल 2011 को तत्कालीन मुख्यमंत्री डा. रमेश पोखरियाल निशंक ने सोमेश्वर खैल मैदान में हुए एक कार्यक्रम में इंटर कालेज सलौंज के प्रांतीयकरण की घोषणा की थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। बाद में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि और प्रबंध समिति के लोग मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा से मिले। मुख्यमंत्री ने प्रांतीयकरण का शासनादेश शीघ्र निर्गत करने के लिए शासन को लिखा लेकिन आज तक शासनादेश नहीं हो सका है।
जिला पंचायत सदस्य किशोर नयाल ने बताया कि कल रविवार को आंदोलन की अग्रिम रणनीति तय की जाएगी। आज धरने में मोहन जोशी, खड़क नेगी, किशोर नयाल, आनंद सिंह, पनी राम, मदन सिंह, हरीश सिंह, दलीप सिंह, दिनेश कबडोला बैठे। इस मौके पर कृष्ण सिंह बिष्ट,आनंद लाल वर्मा, शिव गिरी, किशन पुरी, चंद्रशेखर, जगत आर्या, विष्णु, संजय पांडे, कैलाश बोरा मौजूद थे। इधर विधायक अजय टम्टा ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर क्षेत्रीय जनता के आक्रोश के मद्देनजर शीघ्र प्रस्ताव लाकर इंटर कालेज सलौंज का प्रांतीयकरण, महाविद्यालय को स्नाकोत्तर का दर्जा देने की मांग की है।
