एथलेटिक्स में अंकुश बने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

जोगिंद्रनगर (मंडी)। जंजैहली में संपन्न प्राथमिक पाठशालाओं की जिलास्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में जोगिंद्रनगर शिक्षा खंड द्रंग-प्रथम बेहतर प्रदर्शन करते हुए ऑल ओवर चैंपियन बना। एथलेटिक्स में द्रंग प्रथम के राजकीय प्राथमिक पाठशाला ब्यूंह के अंकुश ने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब हासिल किया।
एसएमसी प्रधान कर्ण सिंह ठाकुर ने बताया कि इस शानदार प्रदर्शन के लिए समस्त कार्यकारिणी और खिलाड़ियों ने कड़ी मेहनत की थी। द्रंग प्रथम के छात्र वर्ग में वॉलीबाल मुकाबले में प्रथम, कबड्डी में प्रथम, एथलेटिक्स में प्रथम और सुलेख प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया। इसके अलावा बैडमिंटन में द्वितीय स्थान हासिल किया। छात्रा वर्ग की प्रतियोगिता में द्रंग प्रथम की छात्राओं ने वॉलीबाल में द्वितीय स्थान हासिल किया। जबकि, छात्र अंकुश राजकीय प्राथमिक पाठशाला ब्यूंह को सर्वश्रेष्ठ एथलीट के खिताब से नवाजा गया। खंड शिक्षा अधिकारी भागमल राणा ने सभी खिलाड़ियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी। उन्होंने वॉलीबाल में प्रथम स्थान हासिल करने का श्रेय प्रशिक्षक राजवीर सिंह और अतुल लखनपाल को दिया। इसी प्रकार से कबड्डी में प्रथम स्थान हासिल करने का श्रेय प्रशिक्षक हुकम चंद, यशवंत और प्रेमसिंह को दिया। एथलेटिक्स में प्रथम स्थान हासिल करने का श्रेय जेबीटी बलवीर सिंह और सतीश चंद को दि

Related posts