देव पशाकोट के दर्शन को उमड़ेगी भीड़

बरोट (मंडी)। चौहारघाटी और छोटा भंगाल क्षेत्र की करीब 60 हजार आबादी के कुल देवता पशाकोट मंदिर में शारदीय नवरात्र पर दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ जुटेगी। कुल देवता की पूजा-अर्चना के लिए मठी बजगाण, नालदेहरा, शाली डेहरा, टीकन से काफी संख्या में लोग मंदिर पहुंचते हैं। मंदिर कमेटी ने नवरात्र के लिए तैयारियां पूरी कर ली हैं। नवरात्र में क्षेत्र के लोग कुल देवता पशाकोट का आशीर्वाद लेने के लिए पहुंचते हैं। शनिवार से शुरू हो रहे शारदीय नवरात्र के लिए मंदिर कमेटी ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। देवता पशाकोट मंदिर कमेटी के प्रधान तेज राम ने बताया कि नवरात्र पर मंदिर में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है। देवता का मूल स्थान मठी बजगाण मंदिर काफी पुराना था। इस साल छह लाख की लागत से काष्ठ शैली पर देवता का भव्य मंदिर बनाया गया है। मंदिर में प्राचीन संस्कृति की नक्काशी भी की गई है। देवता भक्तों की हर मुराद पूरी करते हैं।

Related posts