
कराची: पाकिस्तान के सिंध प्रांत में स्काइप, व्हाट्सऐप तथा विबर को प्रतिबंधित कर दिया गया है। इस पर सोशल मीडिया में खूब नाराजगी जताई गई है। सिंध के मुख्यमंत्री कईम अली शाह की अध्यक्षता में हुई बैठक में इन मैसेजिंग एक्पीलकेशन को प्रतिबंधित करने का फैसला किया गया।
यह बैठक कानून एवं सीमा पर हालात की समीक्षा को लेकर बुलाई गई थी। बैठक के बाद प्रांत के सूचना मंत्री शरजील मेमन ने स्काइप, व्हाइट्सऐप, टैंगो तथा विबर को प्रतिबंधित किए जाने का ऐलान किया।
