छात्रों ने डिग्री कालेज सोमेश्वर में की तालाबंदी

सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। राजकीय महाविद्यालय सोमेश्वर में एमकॉम, एमए कक्षा शुरू करने समेत अन्य मांगें पूरी नहीं होने से नाराज छात्रसंघ पदाधिकारियों और छात्र-छात्राओं ने बृहस्पतिवार को कालेज में ताले जड़ दिए। आक्रोशित छात्रों ने कालेज परिसर से सोमेश्वर बाजार तक जुलूस निकाला और नारेबाजी कर विरोध जताया।
छात्रों की सभा में वक्ताओं ने कहा कि राजकीय महाविद्यालय सोमेश्वर में एमकॉम, एमए कक्षाएं शुरू नहीं की जा रही है। इस कारण स्नातक के बाद पीजी करने के लिए क्षेत्र के युवाओं को अन्यत्र जाना पड़ रहा है। उन्होंने स्नातक स्तर पर मनोविज्ञान, भूगोल, समाजशास्त्र, संस्कृत, गृह विज्ञान, विषयों में प्रवेश नहीं दिए जाने पर नाराजगी जताई। उन्होंने समस्याओं का समाधान नहीं होने पर उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी। छात्रसंघ अध्यक्ष भगवान सिंह राना, उपाध्यक्ष भुवन सिंह भाकुनी, सचिव राजेंद्र कैड़ा, कोषाध्यक्ष दलीप नेगी, छात्रा उपाध्यक्ष मोनिका मेहरा, उप सचिव दीपक कुमार, वाणिज्य संकाय प्रतिनिधि उषा पांडे, कला संकाय प्रतिनिधि पूजा गोस्वामी, पंकज बजेली, बसंत गैड़ा, सुंदर राना, मुकुल पांडे, कुंदन राणा, मुकुल पांडे, नरेंद्र सिंह नेगी, दीपा जोशी, रूपाली उपाध्याय, कविता भैसोड़ा, बबीता नेगी, खुशबू भाकुनी, कविता भाकुनी आदि शामिल थे।

Related posts