विधायक ने किया लधिया घाटी का भ्रमण

लोहाघाट। क्षेत्रीय विधायक पूरन सिंह फर्त्याल ने लधिया घाटी क्षेत्र का पैदल भ्रमण कर जनसमस्याएं सुनी। इस दौरान उन्होंने गडियूरा, चल्थिया, अनरकिया आदि गांवों में चौपाल लगाकर लोगों की जरूरतों को देखते हुए विधायक निधि से विकास कार्यों के लिए धन की स्वीकृति दी।
उन्होंने भिमतड़ी से गडियूरा तक सीसी मार्ग के निर्माण को दो लाख, गुम्ठा में मार्ग निर्माण को एक लाख रुपये, चल्थियां में मार्ग निर्माण को डेढ़ लाख, चल्थियां में मंदिर के विकास को 50 हजार रुपये, अनरकिया तोक में मार्ग निर्माण को एक लाख रुपये देने की घोषणा की।
उन्होंने रीठा-ढोली एक किमी सड़क के पुनर्निर्माण को लोनिवि के अधिकारियों को निर्देश दिया। उन्होंने भिंगराड़ा-गडियूरा-चल्थियां-मडियोली-चौड़ा सड़क का पीएमजीएसवाई से जनभावनाओं के अनुसार दोबारा सर्वेक्षण कराने का आदेश दिया। भ्रमण में ग्राम प्रधान टीकाराम जोशी, त्रिलोक सिंह बोहरा, हरीश मिश्रा, भवदेव बिनवाल, मोहन टिटगांई, एमसी जोशी, छत्र सिंह बोहरा, अमरनाथ गोस्वामी आदि साथ थे।

Related posts