
अर्की (सोलन)। अर्की कांग्रेस में एकजुटता के लिए प्रयास शुरू हो गए हैं। लोकसभा चुनाव नजदीक आते देख पार्टी आलाकमान ने ब्लॉक स्तर पर पार्टी की मजबूती के लिए जन संपर्क अभियान सहित कार्यकर्ताओं से बूथ एवं पंचायत स्तर पर कांग्रेस कमेटियों के गठन का आह्वान किया है। वीरवार को अर्की ब्लॉक कांग्रेस की मासिक बैठक में पार्टी पर्यवेक्षक एवं नालागढ़ विस क्षेत्र से पूर्व कांग्रेस विधायक लखविंद्र राणा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए यह बात कही।
इससे पूर्व अर्की ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष संजय अवस्थी ने बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के निर्देशानुसार प्रत्येक पंचायत स्तर पर कांग्रेस कर्मी का गठन किया जाएगा। लोकसभा चुनाव से पूर्व सभी बूथ स्तरीय कमेटियों का पुर्न अवलोकन किया जाएगा तथा नए सदस्यों को पार्टी में जोड़ने के लिए संपर्क अभियान चलाया जाएगा। विस क्षेत्र को जोन आधार पर विभाजित कर पार्टी नीतियों एवं कार्यक्रमों से लोगों को अवगत करवाया जाएगा। उन्होंने खाद्य सुरक्षा योजना, भूमि अधिग्रहण बिल जैसे जनहितैषी निर्णयों की जानकारी सदस्यों को दी ।
बैठक को लघु बचत एवं सलाहकार बोर्ड के उपाध्यक्ष प्रकाश चंद करड़ तथा सोलन जिला कांग्रेस व्यापार सैल के उपाध्यक्ष रूप सिंह ठाकुर ने भी संबोधित किया। इस मौके पर हरी राम, मस्त राम शर्मा, इंद्र सिंह, सुशील ठाकुर, किरपा राम, निर्मला देवी, नीलम रघुवंशी, उमा देवी, संतोष, रितु ठाकुर, प्रभा ठाकुर, कृष्णा देवी, देवकली, विद्या सागर, जगदीश, राजेंद्र रावत, गीता राम वर्मा, रघुराज, लक्ष्मी सिंह वर्मा, दिला राम, राम दास, कपिल ठाकुर, जगरनाथ, रोशन लाल, राम स्वरूप, गोविंद राम, जय पाल, जीत राम, मनोज, सोहन लाल, सतपाल, गोपाल एवं किशोर आदि मौजूद रहे।
