जतोग कैंट में पानी के टैंक में मिला युवक का शव

शिमला। 30 सितंबर से लापता युवक का शव जतोग कैंट में पानी के टैंक में मिला है। यह टैंक आर्मी के अधीन है। घटना स्थल से करीब 400 मीटर दूर युवक का घर है। इसकी पहचान नेहूल उर्फ अमित (18) के तौर पर हुई है। यह हत्या है या हादसा, इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा।
युवक 30 सितंबर सुबह करीब साढ़े नौ बजे घर से बाल कटवाने के लिए निकला था। लेकिन देर शाम तक घर वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने इसकी तलाश शुरू कर दी। पुलिस को भी गुमशुदगी की सूचना दी। वीरवार सुबह टैंक में शव तैरता हुआ मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल से सुसाइड नोट मिलने से पुलिस इंकार कर रही है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक दुल्लर ने कहा कि मामले की छानबीन की जा रही है।

Related posts