
मंडी। बस किराये के विरोध में वीरवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मंडी इकाई ने कालेज परिसर में परिवहन मंत्री जीएस बाली का पुतला फूंका। राज्य सरकार के खिलाफ छात्रों ने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। एबीवीपी इकाई के सचिव अजय चंदेल ने कहा कि सरकार ने बस किराये में बढ़ोतरी करके प्रदेशभर में स्कूल-कॉलेजों में पढ़ रहे छात्रों और कर्मचारियों के साथ अन्याय किया है। यदि इस बारे में सरकार ने शीघ्र कार्रवाई नहीं की तो विद्यार्थी परिषद आंदोलन पर उतर जाएगी। परिषद के पूर्व अध्यक्ष योगेश ने कहा कि सरकार के बस किराया बढ़ोतरी के निर्णय को छात्र संगठन कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे। परिवहन मंत्री से मांग की है कि शीघ्र ही बस किराया बढ़ोतरी वापस ली जाए। अन्यथा विद्यार्थी परिषद आंदोलन पर उतर जाएगी। इस अवसर पर परिषद के सदस्य भीष्म राज, पंकज, महेंद्र, राजेश, नवीन, दिग्विजय, शशि, पुष्पराज, मनोज, देशराज, मुकेश वंदना, अनिता, कुसमा, सुगंधी, नेहा, अंजना सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विद्युत तकनीकी कर्मचारी संघ की बैठक कल
लडभड़ोल (मंडी)। हिमाचल प्रदेश विद्युत परिषद तकनीकी कर्मचारी संघ जोगिंद्रनगर इकाई की बैठक 5 अक्तूबर को जोगिंद्रनगर में होगी। इसमें कर्मचारियों की मांगों एवं विभिन्न समस्याओं पर विचार-विमर्श किया जाएगा। इकाई के प्रधान रमेश धलारिया ने संघ के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों से इस बैठक में उपस्थित होने की अपील की है।
