अरविंद रीजनल सेंटर एबीवीपी इकाई अध्यक्ष

धर्मशाला। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की क्षेत्रीय अध्ययन केंद्र धर्मशाला इकाई का अभ्यास वर्ग गीता भवन कोतवाली बाजार में आयोजित किया गया। इसमें विद्यार्थी परिषद के पूर्व प्रांत मंत्री अजय भरेटा विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्हाेंने कहा कि निजी बस मालिकों को फायदा पहुंचाने के चक्कर में किराये बढ़ाए गए हैं। जल्द ही सरकार ने फैसला वापस नहीं लिया तो परिषद आंदोलन शुरू कर देगी। इस अवसर पर केंद्र इकाई की घोषणा भी की गई। इसमें अरविंद कुमार को इकाई अध्यक्ष और अरुण धवन को महासचिव चुना गया है।
वहीं सुरेंद्र कुमार, अश्वनी, सुरेंद्र, राधिका और भारती को उपाध्यक्ष, अभिमन्यु ग्रोवर, अंशुल, मनु, पंकज, नवीन को सहसचिव बनाया गया। नूतन को छात्रा प्रमुख, दीक्षित, शिवानी और सरिता को सह छात्रा प्रमुख बनाया गया। वहीं कार्यकारिणी में आयुष और नितिश मल्होत्रा को प्रेस सचिव व आयुष तथा सिद्धांत को सोशल मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया। जबकि शिवानी, प्रियंका, स्वाति, संजीव, राजीव, सुमित, उषा, सरिता, रजनी, सुषमा, तपन मन्हास, नितिश, नवजोत और मनीष कुमार को कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया है। वहीं इस दौरान क्षेत्रीय केंद्र में कक्षा प्रमुखों की नियुक्तियां भी की गईं। इसमें एलएलबी प्रथम सेमेस्टर के नितिन को कक्षा प्रमुख, नितिश और अर्चना को सह प्रमुख, तृतीय सेमेस्टर के अर्जुन को प्रमुख और शिवानी को सह प्रमुख, एलएलबी पांचवें सेमेस्टर के रमजान खान को प्रमुख और शिवानी को सहप्रमुख बनाया गया। एमए हिंदी से नितिश को प्रमुख, जबकि संजीव सह प्रमुख, एमए राजनीतिक शास्त्र राजीव प्रमुख, जबकि सुमित सहप्रमुख, पीजीडीसीए में रिंपी को प्रमुख, एमएससी जियोलॉजी में नवजोत डढवाल को प्रमुख, एमए अर्थशास्त्र सुरेश को प्रमुख बनाया गया है। विशेष आमंत्रित सदस्यों में मोनिका, विपिन, विशाल और सुषमा राणा को चुना गया।

Related posts