बस किराया वृद्धि पर भाजपा का हल्ला बोल

धर्मशाला। भाजपा संगठनात्मक जिला कांगड़ा ने प्रदेश सरकार द्वारा बस किराये में वृद्धि के विरोध में धर्मशाला में आक्रोश रैली निकाली। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने उपायुक्त कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन कर प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और वृद्धि को वापस लेने की मांग भी की। भाजपा कार्यकर्ताओं ने महंगाई के विरोध में केंद्र सरकार के खिलाफ भी जमकर भड़ास निकाली।
पूर्व उद्योग मंत्री किशन कपूर ने कहा कि केेंद्र और प्रदेश की सरकारों ने आम आदमी का जीना मुश्किल कर दिया है। उन्होंने एक ओर प्रदेश सरकार ने न्यूनतम किराया पांच रुपये कर दिया है। वहीं सरकार ने खाद्य वस्तुओं के दामों में वृद्धि कर आम लोगों के लिए मुश्किलें पैदा कर दी हैं। उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से राज्यपाल से मांग की है कि प्रदेश में हुई बस किराया वृद्धि को जल्द से जल्द वापस लिया जाए। वहीं कांग्रेस सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर बस किराया वृद्धि वापस नहीं हुई तो भाजपा पूरे प्रदेश में आंदोलन करने से भी पीछे नहीं रहेगी।
इस मौके पर कांगड़ा के पूर्व विधायक संजय चौधरी, जिला उपाध्यक्ष राकेश शर्मा, धर्मशाला मंडल प्रधान रमेश अटवाल, जिला मीडिया प्रभारी रजनीश रंजू, अश्वनी शर्मा, गायत्री कपूर, शारदा शर्मा, दिनेश कपूर, ओंकार नैहरिया, सुरेंद्र बिजला, रमेश कपूर, पंकज कुमार, नरेश कुमार, पवन कुमार, मुकेश, अजय, कुमार, उजला देवी, पवना देवी और सीमा देवी उपस्थित रही।

Related posts