
कोटखाई (शिमला)। कोटखाई तहसील के तहत बढ़वी के समीप वीरवार दोपहर बारह बजे एक नैनो कार गहरी खाई में लुढ़क गई। वाहन दुर्घटना में दो व्यक्तियों की मौत हो गई है। दुर्घटना के कारणों का अभी तक पता नहीं लग पाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर सड़क हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार वीरवार दोपहर 12 बजे नैनो कार नंबर एचपी 09 सी 1133 खड़ापत्थर से कोटखाई की ओर जा रही थी। इसी बीच बढ़वी के समीप कार करीब तीन सौ मीटर गहरी खाई में लुढ़क गई। स्थानीय लोगों ने वाहन गिरने की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया। वाहन में सवार दोनों व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई थी। मृतकों में गाजटा निवासी हीरा सिंह (48) और पढ़शाल निवासी रणजोर सिंह (50) शामिल हैं। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। घटना के कारणों का अभी तक पता नहीं लग पाया है। कोटखाई पुलिस थाना प्रभारी गौरी दत्त शर्मा ने बताया कि घटना वीरवार दोपहर में हुई। हादसे में दो व्यक्तियों की मृत्यु हो गई है। दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
