एचएम को पीपीपी मोड में देने के प्रयास का विरोध

अल्मोड़ा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और भाजपा ने राजकीय होटल मैनेजमेंट और कैटरिंग संस्थान अल्मोड़ा, देहरादून को सोसाइटी, पीपीपी मोड में दिए जाने के प्रयासों का विरोध किया है। परिषद और भाजपा ने इस संबंध में संस्थान के प्राचार्य को ज्ञापन दिया है।
ज्ञापन में कहा गया है कि शासन स्तर पर राजकीय होटल मैनेजमेंट और कैटरिंग संस्थान अल्मोड़ा, देहरादून को सोसायटी, पीपीपी मोड पर दिए जाने की शासन स्तर पर तैयारी चल रही है। इन संस्थानों की स्थापना राज्य के गरीब और मध्यवर्गीय परिवार के छात्र-छात्राओं को कम शुल्क में व्यवसायिक शिक्षा प्रदान करने लिए की गई थी। उन्होंने कहा कि यदि पीपीपी मोड पर देने की प्रक्रिया पर रोक नहीं लगी तो सात अक्तूबर से संस्थान में अनिश्चितकालीन तालाबंदी कर दी जाएगी।
ज्ञापन देने वालों में प्रदेश सहमंत्री लोकेश कालाकोटी, राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य ब्रजेश बनकोटी, पूर्व अध्यक्ष सुनील बिष्ट, छात्रसंघ अध्यक्ष राजेंद्र राठौर, उपाध्यक्ष ललित बिष्ट, पूर्व महासचिव विनीत बिष्ट, जिला प्रमुख देवेश अवस्थी, विभाग सह संयोजक मनीष बिष्ट, धीरज साह, पूर्व कोषाध्यक्ष आशीष कनवाल, लोकेश कालाकोटी, मनोज बोथ्याल, निखिलेश पवार, अमित बिष्ट, अशोक कनवाल, दीपक वर्मा, भाजपा नगर अध्यक्ष धर्मेन्द्र बिष्ट, महामंत्री कैलाश गुरुरानी, बालकृष्ण जोशी, राजा खान, दीप चंद्र टम्टा, कमल लटवाल, पंकज लटवाल आदि शामिल थे।

Related posts