जल्द मांग पूरी नहीं हुई तो होगा आमरण अनशन

अल्मोड़ा/चौखुटिया। नियुक्ति की मांग को लेकर बीपीएड-एमपीएड प्रशिक्षित बेरोजगार संगठन का कलक्ट्रेट प्रांगण में धरना आठवें दिन भी जारी रहा। इस मौके पर हुई सभा में आमरण अनशन शुरू करने की चेतावनी दी।
उन्होंने कहा कि बेरोजगारों को बीपीएड और एमपीएड प्रशिक्षण लिए हुए वर्षों हो गए हैं, परंतु सरकार नियुक्ति नहीं दे रही है। संगठन के जिला महासचिव राजेंद्र रौतेला ने बताया कि गत दिवस संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सुंदर सिंह धौनी के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल मुख्यमंत्री से मिला। सीएम ने चार अक्तूबर को होने वाली कैबिनेट की बैठक में इस मुद्दे को रखने का आश्वासन दिया है। धरने पर संगठन के अध्यक्ष अनिल कूपर, मुकुल सार्की, मनीष जीना, नवीन चंद्र, हरीश भोज, मीनाक्षी भाकुनी, नीमा जोशी, गणेश सिंह, जगदीश गोस्वामी, अमित टम्टा, लक्की वर्मा, संतोष देवड़ी, प्रमोद मेहरा, मदन नेगी, रवींद्र कोहली, भीम सिंह चौहान, विनोद कुमार, गोविंद नेगी, कविता लोहनी, कुंदन बिष्ट, शिवराज बिष्ट, रिहान अंसारी, चंद्रशेखर तिवारी, प्रकाश चंद्र आदि उपस्थित थे।
उधर चौखुटिया में बीपीएड और एमपीएड प्रशिक्षित बेरोजगार संगठन ने तीन अक्तूबर को सुबह 10 बजे से तहसील मुख्यालय पर धरना देने का निर्णय लिया है। संगठन के गोविंद सिंह नेगी ने सभी प्रशिक्षितों से निर्धारित समय पर पहुंचने को कहा है।

Related posts