आम जीवन में उपयोगी है विज्ञान’

श्रीनगर। सेंट थेरेसास कान्वेंट स्कूल के स्थापना दिवस पर विज्ञान एवं हस्तकला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का शुभारंभ गढ़वाल विवि के भौतिक विज्ञान के प्रो. जीसी जोशी ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आज हर क्षेत्र में विज्ञान की घुसपैठ है। मोबाइल से लेकर स्पेस शिप तक विज्ञान की ही देन हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे ही छोटे-छोटे मॉडल ही वैज्ञानिकों के बड़े आविष्कारों का आधार होते हैं। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। स्कूल मैनेजर फादर वीजू वडेकल ने बताया कि विजेताओं की घोषणा बुधवार को की जाएगी। इस अवसर पर नरेंद्र रावत, अरविंद नेगी, सरिता उनियाल, दीपक जोशी, एनएसए बिष्ट, ब्रदर मेजो, सिस्टर बेट्सी आदि मौजूद थे।

Related posts