विस्थापन के लिए हस्ताक्षर अभियान शुरू

अगस्त्यमुनि। विस्थापन और पुनर्वास के लिए ठोस कार्ययोजना बनाने की मांग को लेकर केदारघाटी विस्थापन एवं पुनर्वास संघर्ष समिति की ओर से हस्ताक्षर अभियान शुरू किया गया। अभियान 10 अक्तूबर तक चलेगा।
अभियान संचालन से पूर्व आपदा प्रभाविताें की बैठक रामलीला मैदान में हुई, जिसमें समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने कहा कि प्रदेश में हर वर्ष आपदा के कारण भारी जन-धन की हानि होती है। बावजूद इसके सरकार इसे गंभीरता से नहीं ले रही है। बैठक में उत्तराखंड राज्य सहकारिता परिषद के सदस्य कुंवर लाल ने कहा कि पुनर्वास व विस्थापन के लिए ठोस कार्ययोजना बनाने के लिए जनता के सुझाव को प्राप्त करने हेतु उक्त अभियान संचालित किया जा रहा है।
इस मौके पर व्यापार मंडल अध्यक्ष हरिहर रावत, पूर्व कनिष्ठ प्रमुख रमेश बेंजवाल, बीर सिंह रावत, सुनील बेंजवाल, विनोद कप्रवाण, अनूप सेमवाल, प्रधान फलई विजय भट्ट आदि मौजूद थे।

Related posts