‘प्रधानमंत्री असरदार हो या नहीं, मोदी की तरह ‘खुंखार’ नही’

‘प्रधानमंत्री असरदार हो या नहीं, मोदी की तरह ‘खुंखार’ नही’

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री ने मोदी पर निशाना साधा उन्होंने कहा कि उनका सामना करने के लिए सभी धर्मनिरपेक्ष दलों को एकजुट होना होगा। वहीं कांग्रेस प्रवक्ता शकील अहमद ने तो मोदी को खूंखार बताया है। दिल्ली में हाल में हुई मोदी की रैली का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि चाहे हमारे पीएम असरदार हो या नहीं, पर पिछले दस सालों से देश खुश है कि वो खुंखार नहीं है।

दरअसल, शकील अहमद ने ये बातें अपने ट्विटर प्रोफाइल पर कहीं। शकील अहमद ने ट्वीट किया, ‘मोदी जी की दिल्ली वाली रैली के बाद एक एसएमएस मिला कि अपने दोनों कार्यकाल से पीएम ‘असरदार’ हैं या नहीं पर देश खुश है ‘खूंखार’ नहीं है।’ इस बयान से साफ है कि कांग्रेस किसी भी स्थिति में मोदी पर पलटवार करने का मौका चूकना नहीं चाहती।

दरअसल, दिल्ली में बीजेपी की रैली को संबोधित करते हुए पार्टी के पीएम प्रत्याशी मोदी ने कहा था कि देश का प्रधानमंत्री सरदार है पर वो असरदार नहीं।

Related posts