सामने आई सोनिया और मनमोहन की दूरियां!

सामने आई सोनिया और मनमोहन की दूरियां!

नई दिल्ली: दागी नेताओं पर आए अध्‍यादेश को लेकर कांग्रेस और सरकार के बीच उभरे मतभेद और रिश्तों की खटास की झलक आज राजघाट पर भी नजर आई। राहुल द्वारा अध्यादेश को बकवास कहने के बाद प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी पहली बार बुधवार सुबह राजघाट पर एक साथ देखे गए। दोनों ने यहां महात्‍मा गांधी को उनके 144वें जन्‍मदिन पर श्रद्धांजलि भेंट की। इस अवसर पर राहुल गांधी वहां मौजूद नहीं थे।

सोनिया और मनमोहन के रिश्तों में यहां तल्‍खी और खटास साफ दिख रही थी। दोनों अलग-अलग बैठे रहे और उनमें कोई बातचीत भी नहीं हुई। सिर्फ एक दूसरे का अभिवादन ही किया। मनमोहन सिंह राजघाट पर कुछ समय के लिए रुके लेकिन सोनिया कुछ ही देर में वहां से निकल गईं।

Related posts