
हमीरपुर। प्रदेश में बस किराए में 30 फीसदी एकमुश्त बढ़ोतरी को लेकर वामपंथी संगठनों ने हल्ला बोल दिया है। मंगलवार को मृदुल चौक से बस अड्डा तक रैली निकाली। इस दौरान सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई और परिवहन मंत्री का पुतला भी फूंका। सीटू के सचिव जोगेंद्र कुमार ने कहा कि प्रदेश सरकार ने बस किराए में बढ़ोतरी ऐसे समय में की है, जब प्रदेश की जनता पहले ही महंगाई से जूझ रही है। बसों में आम जनता सफर करती है। किराए में बढ़ोतरी से गरीबों पर आर्थिक बोझ बढ़ गया है। उन्होंने न्यूनतम किराए को पांच रुपये निर्धारित करने पर भी कड़ा विरोध जताया। कार्यकर्ताओं ने गांधी चौक में परिवहन मंत्री का पुतला जलाया। कश्मीर सिंह ठाकुर, जोगेंद्र कुमार, अनिल मनकोटिया, सत्या गलोड़ा, सोमिन चौहान ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। वाम संगठनों ने प्रदेश सरकार को चेतावनी दी कि जल्द किराया बढ़ोतरी को वापस नहीं लिया गया तो सीटू 7 अक्तूबर को धरना-प्रदर्शन करेगी और आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक सरकार किराए में की बढ़ोतरी को वापस नहीं ले लेती। धरना-प्रदर्शन में जसवीर सिंह, राजन, ब्रह्मदेवी, मनीश, अमित, मनोज, विजय, किशोरी लाल, कश्मीर, अशोक, दूनी चंद, चमेल सिंह, जय सिंह, सुनीता, राजेंद्र, तान्या, बंदना, पवन, अंकित, उमेश, अंकित, मदन, उपदेश, ताराचंद, सुभाष, अजीत, देशराज, रमेश चंद आदि मौजूद रहे।
