अरब देशों के साथ संबंध मजबूत करना चाहता है ईरान

अरब देशों के साथ संबंध मजबूत करना चाहता है ईरान

तेहरान: ईरान अरब देशों के साथ पारस्परिक सम्मान की नीति और सहयोग को बढ़ाना चाहता है। यह जानकारी ईरान के उप विदेश मंत्री ने सोमवार को दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने मुताबिक, अरब और अफ्रीकी मामलों के उप विदेश मंत्री होसीन अमीर-अब्दोल्लाहियान ने कहा, ‘‘ईरान और सऊदी अरब इलाके के दो मुख्य देश हैं और हमारे पारस्परिक संबंध, सहयोग और विचार-विमर्श इलाके एवं मुस्लिम जगत की कई समस्याओं को सुलझा सकते हैं।’’

उन्होंने कहा कि सऊदी अरब इसकी क्षमता और क्षेत्रीय मसलों में इसकी भूमिका की वजह से फारस की खाड़ी इलाके और मुस्लिम जगत में महत्वपूर्ण देशों में एक हैं। ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी ने पड़ोसी देशों के साथ रिश्तों को सुधारने और पड़ोसी अरब देशों के साथ रचनात्मक रिश्ता बनाने का वादा किया है।

Related posts