घर पहुंचे संजय दत्त, परिवार के साथ बिताएंगे छुट्टी

घर पहुंचे संजय दत्त, परिवार के साथ बिताएंगे छुट्टी

मुंबई: फिल्म अभिनेता संजय दत्त पुणे की यरवडा जेल से छुट्टी पाने के बाद मुंबई में अपने घर पहुंच गए हैं। संजय दत्त को जेल से 14 दिन की छुट्टी मिली है। फर्लो नाम के नियम के तहत संजय दत्त को छुट्टी मिली है। संजय ने इलाज का हवाला देते हुए कोर्ट से पेरोल की गुहार लगाई थी।

इससे पहले आज सुबह संजय दत्त को पेरोल की मंज़ूरी मिलने के बाद पुणे की यरवडा जेल से अपने घर के लिए रवाना हो गए। जेल से बाहर आए संजय ने कहा कि परिवार के साथ वक्त बिताना चाहता हूं, छुट्टी खत्म होने के बाद फिर जेल में हाजिर हो जाउंगा। इस दौरान संजय दत्त फिल्म की शूटिंग भी कर सकते हैं। चाहे तो परिवार के साथ समय भी बिता सकते हैं।

Related posts