एसएससी परीक्षा में 26 नकलची धरे

शिमला। केंद्रीय सर्विस सिलेक्शन कमीशन की लिखित परीक्षा दे रहे छब्बीस अभ्यर्थियों को नकल करते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। इनमें चौबीस युवक और छह युवतियां शामिल हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर इन्हें निगम बिहार और पोटमोर स्कूल के परीक्षा हाल में पकड़ा। आरोपी परीक्षा भवन में मोबाइल, ब्लू टूथ और हैंड्स फ्री से नकल कर रहे थे। सभी आरोपियों ने कपड़ों के भीतर ये उपकरण छिपा रखे थे। सभी आरोपी अभ्यर्थी हरियाणा के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस अधीक्षक अभिषेक दुल्लर ने कहा कि सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर थाना छोटा शिमला में मुकदमा कायम किया गया है। मामले की तफ्तीश चल रही है।

Related posts