महिला ने खुद रच डाला गायब होने का ड्रामा

रिवालसर (मंडी)। महिला ने खुद को गायब करने का ड्रामा रच डाला। बाद में उसकी पोल खुल गई। मामला अप्पर बल्हघाटी के रपेड़ गांव का है। महिला रोज की तरह खेतों में घास काटने गई और वापस नहीं लौटी। उसके गुमशुदा होने से खलबली मच गई। महिला के गुमशुदगी की परिजनों ने शिकायत दर्ज करवाई तो पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। मौकास्थल पर महिला के कपड़े, दराती तथा मोबाइल फोन इधर-उधर बिखरा मिला। खून की तरह लाल रंग के निशान भी मिले थे। इससे ऐसा लग रहा था महिला पर किसी जानवर ने हमला किया है, लेकिन हकीकत कुछ और ही निकली। पुलिस की मानें तो खेत में जो खून है वो खून नहीं बल्कि रंग है। यहीं से मामले की पूरी हकीकत भी सामने आ गई।
इसके बाद कपड़े, मोबाइल, जूते एवं अन्य सामान फेंककर मक्की के पौधाें को तोड़कर यह दर्शाने की कोशिश की गई मानो उस पर किसी जंगली जानवर ने हमला किया हो, लेकिन महिला को कुछ लोगाें ने लेदा से जाहू जा रही एक बस में सवार होते देख लिया था। महिला की गुमशुदगी की खलबली मची तो महिला के बस में जाने की बात भी उजागर हुई। पूछताछ करने पर कंडक्टर ने भी महिला के बस से जाने की बात को कबूल किया। इधर, पुष्टि करते हुए रिवालसर पुलिस चौकी प्रभारी सुशील गुलेरिया का कहना है कि महिला की तलाश की जा रही है। जल्द ही महिला को ढूंढ लिया जाएगा।

Related posts