काम न करने वाले अधिकारियों की होगी शिकायत

गोहर (मंडी)। नाचन कांग्रेस कमेटी का साधारण अधिवेशन रविवार को कोट पंचायत में आयोजित संपन्न हो गया। इसमें नाचन कांग्रेस चुनाव प्रभारी कुलदीप पठानिया ने बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। नाचन कांग्रेस मंडल अध्यक्ष टेक सिंह राघवा की अध्यक्षता में नाचन कांग्रेस ने आगामी 2014 लोकसभा चुनाव में मंडी लोकसभा क्षेत्र से सांसद प्रतिभा सिंह को टिकट देने का प्रस्ताव पास किया। यह भी प्रस्ताव पास किया गया कि नाचन विस क्षेत्र में कुछ विभागीय अधिकारी पार्टी कार्यकर्ताओं और लोगों के काम नहीं कर रहे हैं, जिसकी मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से शिकायत की जाएगी। इसके अलावा आगामी चुनावों से पहले स्यांज पुल तैयार करने, पथ परिवहन निगम की बस दयारगी, चुनाहनी, जैदेवी और स्यांजी चलाने के बारे में भी प्रस्ताव पास किया गया। अधिवेशन में नाचन कांग्रेस ने प्रस्ताव पास किया कि पलौहटा, जहल और स्यांजी स्कूलों का सरकार शीघ्र दर्जा बढ़ाए। कुलदीप पठानिया ने नाचन कांग्रेस को आश्वासन दिया है कि उनकी मांगों को वे मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से समक्ष जोरदार तरीके से उठाएंगे। मीटिंग में मंडल अध्यक्ष टेक सिंह राघव, मंडी युकां संसदीय अध्यक्ष संजू डोगरा, बीडी चौहान, लाल सिंह, गोविंद ठाकुर, हंसपाल, नाचन युकां अध्यक्ष रणजीत सिंह ठाकुर, राहुल ब्रिगेड नाचन अध्यक्ष धर्म सिंह ठाकुर, महिला कांग्रेस अध्यक्ष कांता चंदेल, चमन उपमन्यु, काहन सिंह ठाकुर समेत अन्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

Related posts