जसूर में मिली लावारिस कार

जसूर (कांगड़ा)। नूरपुर उपमंडल के प्रमुख व्यापारिक कस्बा जसूर में पुलिस को एक लावारिस कार मिली है, जिसमें दो अलग-अलग राज्यों की नंबर प्लेट लगी हुई थीं। जसूर के मुख्य बाजार में पेट्रोल पंप के पास पिछले 4 दिन से खड़ी इस कार के अगली तरफ जेएंडके की नंबर प्लेट जेके 02ए 3600 तथा पिछली तरफ पंजाब की नंबर प्लेट पीबी10 एडब्लयू 0155 लगी हुई थी। अभी हाल ही में जेएंडके में हुए आतंकवादी हमले के बाद इस तरह लावारिस कार का मिलना सुरक्षा की दृष्टि से कई सवाल खड़े करता है और सुरक्षा व्यवस्था की पोल भी खोलता है। इस कार के बारे में जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर आकर कार को कब्जे में ले लिया है। डीएसपी नूरपुर राजीव अत्री ने बताया कि दो विभिन्न नंबर प्लेटों वाली इस कार को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है।

Related posts