नवाज शरीफ ने मनमोहन को बताया ‘देहाती औरत’!

नवाज शरीफ ने मनमोहन को बताया ‘देहाती औरत’!

वॉशिंगटन में अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा से मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने पाकिस्तान को ‘आतंक का अड्डा’ क्या बताया कि इससे बौखलाए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने मनमोहन सिंह पर एक अभद्र टिप्पणी कर दी। एक बातचीत में नवाज शरीफ ने मनमोहन सिंह को ‘देहाती औरत’ कह डाला।

पाकिस्तानी चैनल के रिपोर्टर के मुताबिक इस दौरान वहां भारतीय पत्रकार बरखा दत्त भी मौजूद थीं। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह आज रात पाक पीएम नवाज शरीफ से आमने-सामने बातचीत करने वाले हैं। जून में नवाज के पीएम बनने के बाद मनमोहन के साथ यह पहली बातचीत है। ऐसे में नवाज शरीफ के इस विवादित टिप्पणी का असर इस बातचीत पर भी देखने को मिल सकता है।

Related posts