
यौन शोषण के आरोप में जेल में बंद आसाराम के बेटे नारायण साईं सियासत में कदम रखने वाले हैं। नारायण साई ने शनिवार को चंडीगढ़ में इस बात का ऐलान किया। उनकी पार्टी का नाम ‘ओजस्वी’ होगा। नारायण साई का कहना है कि लंबे समय से उनके भक्त मांग कर रहे थे कि हम राजनीतिक पार्टी बनाएं। आने वाले समय में हम जल्द ‘ओजस्वी’ नाम की पार्टी लॉन्च करेंगे।
नारायण साईं ने आसाराम के समर्थकों द्वारा इस मामले की सुनवाई कर रहे जज को धमकी देने की बात से इनकार किया। उन्होंने कहा यह आरोपे पूरी तरह से निराधार है। इन आरोपों को सिद्ध करने वाले को पांच लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा।
गौरतलब है कि पिछले दिनों मामले की सुनवाई कर रहे जोधपुर के जिला न्यायालय के जज मनीष व्यास को धमकी भरा खत मिला था। जिसमें लिखा था कि आसाराम को जेल भेजकर आपने पाप किया है।
