
घर से अगवा कर छात्रा से दुराचार
सोलन। एक प्रतिष्ठित स्कूल की छात्रा को घर से अगवा करने के बाद दुराचार का मामला सदर पुलिस थाना में दर्ज हुआ है। छोटे मालवाहक वाहन चलाने वाले दो चालकों पर आरोप लगे हैं। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करे हुए दोनों को गिरफ्तार किया है। वहीं, एएसपी सोलन पदम सिंह चौहान ने मामले की पुष्टि की है। मेडिकल रिपोर्ट में दुराचार की बात सामने आई है।
पुलिस में दर्ज एफआईआर के तहत छात्रा रात को रोजाना की तरह अपने कमरे में सोने चली गई। सुबह परिजनों ने देखा कि वह कमरे से गायब है। छात्रा को काफी जगह तलाश किया, लेकिन परिजन उसे ढूंढने में नाकाम रहे। दोपहर को पुलिस को मामले की सूचना दी गई। इसी दौरान छात्रा वापस घर पहुंच गई। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने लड़की का मेडिकल करवाया। वहीं, पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ शुरू की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को दबोच लिया है, जिन्हें अदालत में पेश किया जाएगा। एएसपी ने कहा कि पुलिस मामले में छानबीन कर रही है। पूछताछ के दौरान छात्रा ने बताया कि है कि उसे अगवा करके दोनों शामती के पास ले गए थे। जहां दोनों ने उससे दुष्कर्म किया।
