
ददाहू (सिरमौर)। रेणुका के गिरिपार क्षेत्र में शुक्रवार सुबह जबलोग गांव के रणफुआ में हुए भीषण बस हादसे की उपायुक्त विकास लाबरू ने जांच के आदेश दिए हैं। इसके लिए संबधित अधिकारियों को एक माह के भीतर रिपोर्ट तैयार करने को कहा गया है। उपायुक्त ने आरटीओ नाहन सुनील शर्मा को निजी बसों की नियमित जांच करने के आदेश दिए हैं। साथ ही ओवरलोडिंग बसों पर तत्काल प्रभाव से कठोर कार्रवाई करने को कहा है। जिला प्रशासन ने सभी 21 मृतकों के परिजनों को 20-20 हजार की फौरी सहायता प्रदान की है। हादसे के बाद पूरे रेणुका क्षेत्र में मातम छा गया है।
उधर, सीपीएस विनय कुमार, रेणुका के पूर्व विधायक हृदयाराम, रेणुका भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष अरुण गर्ग, रेणुका ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष तपेंद्र चौहान, प्रवक्ता राम लाल शर्मा, मितर सिंह तोमर के अलावा रविंद्र गुप्ता ने भी हादसे को लेकर गहरा दुख जाहिर किया है।
