
पांवटा साहिब (सिरमौर)। प्राथमिक पाठशालाओं की खंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता में पांवटा स्कूल का दबदबा रहा। विजयी होकर लौटी टीम और स्टॉफ का स्कूल परिसर में जोरदार स्वागत किया गया।
विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष रुहीना बेगम और सचिव इंदिरा चौहान ने टीम को तराशने और बेहतर प्रदर्शन के लिए टीम के कोच पूरन तोमर, सुरेंद्र शर्मा, मदन तोमर, देशराज, रजनी, नेतर तोमर और अनिता को बधाई दी।
उन्होंने बताया कि ऑल राउंड द बेस्ट स्कूल चुने जाने से स्टाफ और खिलाड़ियों में खुशी की लहर है। स्कूल टीम ने छात्र वर्ग की कबड्डी, खो-खो, एथलेटिक्स, बालीवाल और बैडमिंटन में प्रथम स्थान प्राप्त किया। छात्राओं ने खो-खो, बालीवाल, बैडमिंटन में प्रथम तथा कबड्डी और एथलेटिक्स में दूसरा स्थान हासिल कर सर्वश्रेष्ठ स्कूल की ट्राफी पर कब्जा जमाया। लोकनृत्य और एकांकी में भी पांवटा जोन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
