
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा क्षेत्र के बातापुल पर एक बाइक सवार से पुलिस ने चूरा पोस्त बरामद किया है। आरोपी बाइक पर सवार होकर यमुनानगर से पांवटा आ रहा था। बातापुल के समीप पुलिस ने नाका लगाया था। वाहनों की जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी को चूरा पोस्त समते दबोच लिया।
मिली जानकारी अनुसार पुलिस ने बुधवार शाम को बातापुल पर नाकाबंदी की थी। इस दौरान हरियाणा से हिमाचल आ रहे वाहनों की जांच की जा रही थी। एक बाइक एचपी-17 7809 बातापुल के समीप पहुंचा। जांच के लिए पुलिस दल ने रोका। इस दौरान बाइक सवार ग्राम बेहड़ेवाला निवासी अवतार सिंह पुत्र गुरमेल सिंह से 7 किलोग्राम चूरा पोस्त बरामद किया गया।
