शिमला को ओवरआल का खिताब

रोहड़ू। राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के समापन पर शनिवार को विधायक मोहनलाल ब्राक्टा मुख्यातिथि थे। उन्होंने विजेता, उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया। प्रतियोगिता में शिमला जिला ओवरआल चैंपियन रहा। राज्य स्तरीय वॉलीबाल स्पर्धा में खेल छात्रावास मतियाना विजेता, खेल छात्रावास रोहड़ू उपविजेता रहा। अंतर जिला वॉलीबाल में शिमला विजेता, मंडी उपविजेता। राज्य स्तरीय कबड्डी में बिलासपुर खेल छात्रावास विजेता, साई खेल छात्रावास उपविजेता। अंतर जिला में सोलन विजेता, मंडी उपविजेता रहा। राज्य बैडमिंटन स्पर्धा में शिमला विजेता, मंडी उपविजेता। टेबल टेनिस में कांगड़ा विजेता, ऊना उपविजेता। योगा में हमीरपुर विजेता, शिमला उपविजेता। मार्चपास्ट में सोलन विजेता रहा।
राज्य स्तरीय बाक्सिंग के 48 किग्रा भार वर्ग में किन्नौर के महेश विजेता, बिलासपुर के योगराज उपविजेता। 51 किग्रा में मंडी के अक्षय विजेता, किन्नौर के शिव कुमार उपविजेता। 54 किग्रा में शिमला के मनोहर विजेता, कांगड़ा के कोमल उपविजेता। 57 किग्रा में मंडी के चंद्रकांत विजेता, कांगड़ा के अक्षय उपविजेता। 60 किग्रा में शिमला के लोकेश्वर विजेता, कुल्लू के ओमप्रकाश उपविजेता। 64 किग्रा में कुल्लू के विनीत विजेता, शिमला के मधुर उपविजेता। 69 किग्रा में शिमला के मोहम्मद विजेता, ऊना के नितिन उपविजेता। 75 किग्रा में ऊना के विनय जसवाल विजेता, शिमला के विवेक शर्मा उपविजेता। 81 किग्रा में बिलासपुर के आतिश ठाकुर विजेता, मंडी के अमित कुमार उपविजेता। 91 किग्रा में सिरमौर से धर्मपाल विजेता, ऊना के विकास उपविजेता रहे। बाक्सिंग में शिमला जिले को ओवरआल का खिताब मिला।

Related posts