
मुंबई: बीती मुंबई के ओशिवारा इलाके में पुलिस ने पब में चल रही रेव पार्टी पर छापा मार 35 लोगों को हिरासत में लिया है, जिसमें 28 लड़के और 4 लड़कियां शामिल हैं। पकड़े गये लोगों में कुछ विदेशी नागरिक भी बताये जा रहे हैं। पुलिस ने पब के तीन कर्मचारियों को भी हिरासत में लिया है।
2 विदेशी नागरिक हिरासत में लिए गए हैं, उनमें से एक अमेरिकी है जबकि दूसरा जर्मनी से है। पुलिस को खबर मिली थी कि ओशिवारा में गे रेव पार्टी चल रही है। पुलिस ने जब वहां से लोगों को हिरासत में लिया तो लोग मुंह छिपाते नजर आए। पुलिस फिलहाल इस मामले की जांच कर रही है। देश के मेट्रो शहरों में रेव पार्टी कल्चर तेजी से बढ़ रहा है। वीकेंड शुरू होते ही दिल्ली और मुंबई के कई क्लबों और डिस्क में शुरू हो जाती है रेव पार्टियां।
