
जम्मू: जम्मू-कश्मीर में 3 आंतकियों को देखा गया है। वहीं जम्मू-पाठनकोट हाईव को बंद कर दिया गया है। हरिनगर में दो दिन पहले हमला हुआ था और इस समय गांव में दहशत में का माहौल बना हुआ है। वहीं, जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में पाकिस्तान सैनिकों ने भारत की अग्रिम चौकियों पर कल रात फायरिंग करके एक बार फिर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। पाकिस्तानी सैनिकों ने कल रात साढे आठ बजे छोटे स्वचालित अो से पुंछ के डोडा ब्रिगेड क्षेत्र की भारतीय चौकियों पर गोलियां चलायीं।
यह जानकारी आज अधिकारिक प्रवक्ता ने दी। भारतीय सैनिकों ने भी छोटे अो से जवाबी फायरिंग की। गोलीबारी में किसी के घायल होने या कोई अन्य क्षति की सूचना नहीं है। इसके पहले भी पौने पांच बजे पाकिस्तानी सैनिकों ने मेंढर सेक्टर में गोलीबारी शुर की थी, जो साढे सात बजे बंद हुई थी। लेकिन डोडा ब्रिगेड क्षेत्र में देर रात तक गोलीबारी चलती रही। पाकिस्तान ने रजौरी जिले में मेंढर सेक्टर में भी 21 तथा 22 सितंबर को वास्तविक नियंत्रण रेखा का उल्लंघन किया था।
