नवंबर में चुनाव नहीं कराने की मांग

रुद्रप्रयाग। समाजसेवी अजय आनंद नेगी ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का समय विस्तारित करने की मांग की है। नेगी ने कहा कि राज्य सरकार की ओर से नवंबर में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव आयोजित करने का निर्णय उचित नहीं है। केदारघाटी में अभी भी स्थितियां सामान्य नहीं हो पाई हैं, ऐसे में चुनाव आयोजित करना अच्छा निर्णय नहीं है। उन्हाेंने कहा कि आपदा के कारण क्षेत्र में भारी जन-धन की हानि हुई है। लोग बेरोजगार, बेघर हो गए हैं। ऐसे में अभी शासन को रोजगार के साधन उपलब्ध कराने, लोगाें को आशियाना उपलब्ध कराने पर जोर देना चाहिए।

Related posts