
पिथौरागढ़। केंद्रीय विद्यालय में हिंदी पखवाड़ा संपन्न हो गया। आईटीबीपी के कमांडेंट रणवीर सिंह की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पीजी कालेज के हिंदी विभाग के अध्यक्ष डा. अजय कुमार शुक्ल ने हिंदी के संरक्षण के लिए इसके अधिक से अधिक उपयोग पर जोर दिया गया। सुलेख, कहानी लेखन, आशु भाषण, काव्यपाठ आदि हिंदी प्रतियोगिता में उम्दा प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
प्राथमिक वर्ग द्वारा प्रस्तुत कवि दरबार खासतौर पर सराहा गया। दरबार में बच्चों ने कबीर, तुलसी, सूर, मीराबाई, हरिवंश राय बच्चन, गोपाल दास व्यास आदि कवियों की कविताओं का गायन किया। शिक्षिका मृदु त्रिपाठी के संचालन में हुए कार्यक्रम में प्राचार्य बीसी जोशी ने हिंदी को देश की एकता की भाषा बताया। इस मौके पर शिक्षक आरसी जोशी, जीएस कठायत, अशोक ओझा, आरटी कांतिवाल, बृजेश ओली, सतीश उप्रेती, कुसुमलता बिष्ट, ललित धामी, संतोष आदि मौजूद थे।
