आंदोलन को मुकाम तक पहुंचाने का संकल्प

टनकपुर। नई खनन नीति को लेकर भड़के वन निगम कर्मचारियों का आंदोलन जारी है। बाहों में काले फीते बांधकर विराध कर रहे कर्मचारियों ने गेट मीटिंग कर आंदोलन को मुकाम तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
निगम के डिपो संख्या तीन में हुई मीटिंग में कर्मचारी नेताओं ने कहा कि खनन निजी हाथों में सौंपने के सरकार के फैसले का हर स्तर पर विरोध होगा। जब तक सरकार फैसले को वापस नहीं लेती आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने निगम कर्मचारियों से 30 सितंबर को देहरादून में आयोजित महारैली में बढ़चढ़ कर भागीदारी का आह्वान किया। उत्तराखंड वन विकास निगम कर्मचारी संगठन के क्षेत्रीय शाखा मंत्री गिरीश चंद्र पंत की अध्यक्षता और संजय शुक्ला के संचालन में हुई मीटिंग में तारा दत्त हर्बोला, पीएल कंडवाल, वीवी जोशी, दिवान सिंह मेहता, हेम चंद्र पांडेय, जीडी मिश्रा, सत्यप्रकाश श्रीवास्तव, मोहन चंद्र जोशी, बालक राम आदि कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया।

Related posts