
लोहाघाट। ब्लाक स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी, विज्ञान ड्रामा और विज्ञान मेले में आयोजित हुई विभिन्न प्रतियोगिताओं के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। विज्ञान प्रदर्शनी के ज्येष्ठ वर्ग में ऊर्जा विषय पर मनीषा पांडेय, बबीता पाठक, पर्यावरण विषय में जीवन चंद्र जोशी, आकांक्षा आर्या, संशाधन विकास में रेनु विश्वकर्मा क्रमश: पहले तथा दूसरे स्थान में रही। जबकि जूनियर वर्ग के ऊर्जा विषय में ललित पांडेय, लोकेश पांडेय, स्वास्थ्य में अंजलि टम्टा, मयंक ओली, पर्यावरण में राखी पाटनी, किरन कालाकोटी, संशाधन विकास में अजय गहतोड़ी, प्रिया ढेक, कृषि में शिवानी फर्त्याल ने क्रमश: पहला तथा दूसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञान मेले में जीजीआईसी की कविता टम्टा को व्यक्तिगत प्रोजेक्ट में पहला तथा जीआईसी पुलहिंडोला के हरीश सिंह को दूसरा स्थान मिला। टीम प्रोजेक्ट में रौंसाल के कैलाश सौन, सुनील भट्ट, आनंद सिंह, प्रकाश भट्ट प्रथम, जानकीधार दूसरे स्थान में रहा। शिक्षकों में जीआईसी पुलहिंडोला के गौरी शंकर जोशी अव्वल रहे। विज्ञान ड्रामा में सुंई ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में क्षेत्र के आठ विद्यालयों के बाल वैज्ञानिकों ने भाग लिया। प्रतियोगिताओं में संचालन तथा निर्णायक के रूप में सरोज जोशी, दीपा तिवारी, रमेश जुकरिया, जेसी जोशी, दीना नाथ, घनश्याम भट्ट, सविता निषाद, जेसी जोशी, गौरीशंकर जोशी, मीरा पांडेय, भूपेष देव, एके कौशल ने सहयोग किया।
