गुम्मा में घर से पकड़ी तेंदुए की खाल

जोगिंद्रनगर (मंडी)। जोगिंद्रनगर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गुम्मा में एक घर में छापा मार कर तेंदुए की खाल बरामद की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर वाइल्ड लाइफ प्रोटेक्शन एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की गहन छानबीन कर रही है।
गत वीरवार रात्रि जोगिंद्रनगर थाना प्रभारी अमर सिंह पुलिस बल के साथ पेट्रोलिंग पर थे। इसी दौरान पुलिस ने गुप्त सूचना पर गुम्मा के पास एक रिहायशी मकान पर छापा मार कर तेंदुए की खाल बरामद की है। पुलिस ने आरोपी पवन कुमार को गिरफ्तार कर खाल अपने कब्जे में ले ली है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ वाइल्ड लाइफ प्रोटेक्शन एक्ट के तहत केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक मंडी आरएस नेगी ने बताया कि गत वीरवार को जोगिंद्रनगर पुलिस टीम ने पेट्रोलिंग के दौरान गुम्मा के पास एक घर में छापा मार कर तेंदुए की खाल पकड़ी है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Related posts