नए कनाडाई अवार्ड से सम्मानित होंगे अन्ना

नए कनाडाई अवार्ड से सम्मानित होंगे अन्ना

टोरंटोः भारत में भ्रष्टाचार विरोधी मुहिम के प्रतीक बन चुके अन्ना हजारे कनाडा के नए अवार्ड से सम्मानित होने वाले दुनिया के पहले व्यक्ति होंगे। यह सम्मान सत्ता के दुरुपयोग और मानवाधिकारों के हनन के खिलाफ लडऩे वाले व्यक्ति को दिया जाना तय हुआ है।

कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया विश्वविद्यालय (यूबीसी) ने बुधवार को घोषणा की कि अन्ना हजारे को अल्लार्ड पुरस्कार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति के रूप में चुना गया है। इस पुरस्कार का गठन यूबीसी के विधि संकाय के पूर्व छात्र पीटर अल्लार्ड ने स्थापित किया था।

यूबीसी की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि अतंर्राष्ट्रीय प्रतिबद्धता के लिए यह पुरस्कार उस व्यक्ति, आंदोलन या संस्था को दिया जाना है जिसने खास तौर से पारदर्शिता, जवाबदेही और कानून के राज को प्रोत्साहन के जरिए भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लडऩे में अभूतपूर्व साहस और नेतृत्व का प्रदर्शन किया हो। बयान में कहा गया है कि गांधीवादी अन्ना हजारे भारत से एक प्रभावशाली और ख्यात सामाजिक कार्यकर्ता हैं।

Related posts