
चीन: चीन में डॉक्टरों ने जाओलियन नामक एक शख्स के माथे पर नाक उगाई है। 22 वर्ष के जाओलियन का अगस्त 2012 में एक्सीडेंट हो गया था। एक्सीडेंट के दौरान उसकी नाक में गंभीर चोट आ गई थी, जिसके बाद उसमें इंफेक्शन फैल गया। नाक में गहरी चोट लगने के बावजूद उसने इलाज नहीं करवाया, जिस वजह से इंफेक्शन काफी फैल गया और डॉक्टर उसकी नाक ठीक नहीं कर पाए। इन्फेक्शन बढऩे के कारण नौबत नाक काटने की आ गई।
तब डॉक्टरों ने स्टेम सेल तकनीक के द्वारा नई नाक विकसित करने के लिए जाओलियन का माथा चुना। डॉक्टरों ने जाओलियन के माथे पर स्किन टिश्यू प्लांट कर दिया। इन स्किन टिश्यू को डॉक्टरों ने नाक के आकार में काटा और बीच में कार्टिलेज(नरम हड्डी) लगा दी। यह हड्डी जाओलियन के शरीर से निकाली गई पसली की है। डॉक्टरों का अनुसार, नई नाक अच्छी तरह विकसित हो चुकी है। जल्द ही डॉक्टर सर्जरी करके जाओलियन की इन्फेक्टड नाक को हटाकर उसकी जगह इस नई नाक को लगा देंगे।
